आगरा: साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, सदर बाजार से 10 अभियुक्त गिरफ्तार, जानकारी दी DCP वेस्ट आदित्य ने कलेक्ट्रेट पर
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में साइबर सेल व पुलिस टीम ने रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड व ₹4,255 बरामद हुए। गैंग ओटीपी लेकर लोगों के खातों से पैसे निकालता था और अब तक करीब 60 लाख की ठगी कर चुका है।