कुक्षी में बाग बायपास रोड चौराहे के पास सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया था एक 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सचिन मंडलोई के रूप में हुई है, जो कजाकिस्तान यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस (डॉक्टर) का तीसरे वर्ष का छात्र था और दीपावली की छुट्टियां मनाने अपने घर आया हुआ था। युवक के सिर एवं कंधे पर चोट के दो निशान मिले हैं।