कोरबा का अनसुलझा रहस्य, धरती से लगातार निकलता पानी
Dipka, Korba | May 28, 2026 एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जलसंकट से कई इलाके जूझ रहे हैं… लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसा गांव भी है, जहां तपती गर्मी के बीच भी धरती से सालभर लगातार पानी निकलता रहता है। हैरानी की बात ये है कि आखिर ये पानी कहां से आता है, इसका जवाब आज तक कोई नहीं खोज पाया। अब यह जगह सिर्फ रहस्य ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था का भी केंद्र बन