बिंदकी: बिंदकी में मध्य प्रदेश, असम व उत्तर प्रदेश के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने एडवेंचर प्रतियोगिता में भाग लिया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 से मध्य प्रदेश, असम तथा उत्तर प्रदेश के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एडवेंचर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी हिम्मत और हौसला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने बताया की 5 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का दूसरा दिन है।