माण्डलगढ़: 70 हजार की लूट के लिए हत्या, मांडलगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों का 5 दिन का रिमांड लिया
माण्डलगढ़ में युवक की हत्या कर 70 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय में पेश करने पर सभी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जालौर निवासी नगाराम चौधरी को अफीम खरीदने के बहाने गोविंदपुरा रोड पर बुलाया और जंगल में ले जाकर ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद