चूरू: चूरू में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 45.1 डिग्री, यलो अलर्ट जारी
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू। अधिक ज्येष्ठ माह में ग्रीष्म ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चूरू में उष्ण लहर के चलते सुबह से ही सूर्यदेव कुपित नजर आए। दिन के पहले प्रहर में ही दुपहरी जैसा माहौल बन गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री व अधिकतम 45.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने उष्ण लहर का यलो अलर्ट जारी किया है।