समस्तीपुर: विद्यापतिनगर में एक रात में तीन घरों में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
*विद्यापतिनगर में एक रात तीन घरों में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा* विद्यापतिनगर, समस्तीपुर:* थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत स्थित चतरा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब पांच की संख्या में आए चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।