हुसैनाबाद: कपड़ा दुकान में फिल्मी अंदाज में चोरी, बच्चे को दुलारते-दुलारते उड़ा ले गई सोने की चेन
हुसैनाबाद शहर के स्टेट बैंक के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी की अजीब घटना सामने आई है। शुक्रवारदोपहर को खरीदारी करने आई एक महिला ने दूसरे ग्राहक के छोटे बच्चे को प्यार-दुलार करने के बहाने उसके गले से सोने की चेन पार कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ खरीदारी करने आया था। इसी दौरा