मंझनपुर: बड़ा गढ़वा में प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा सुहाग, नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।