रहटगांव: रहटगांव से पैदल मार्च: गंजाल डैम के विरोध में आदिवासी शाम को कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे
गंजाल डैम परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय ने एक बार फिर विरोध तेज कर दिया है। भारत आदिवासी पार्टी, हरदा के नेतृत्व में आज रहटगांव क्षेत्र से आदिवासी ग्रामीणों द्वारा पैदल मोर्चा निकाला जाएगा, जो विभिन्न गांवों से होते हुए शाम तक हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा।