पीरटांड: सोबरनपुर में प्रेमी के घर धरना पर बैठी युवती, युवक परिवार सहित हुआ फरार
शादी का वादा कर परिवार समेत फरार युवक के घर खुखरा थाना क्षेत्र के सोबरनपुर में 1 युवती 2 दिन से धरना पर बैठी है।मामले को ले लगातार पंचायते चली।युवती थाना को सूचना देकर धरना पर बैठी।बताते हैं कि युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।वादा कर युवक मुकर गया।ग्रामीणों का भी समर्थन युवती को है।युवक परिवार सहित फरार हो गया।युवती शनिवार को भी धरना मे बैठी रही।