मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड बिजलीघर के पास मिला 52 वर्षीय सुरेंद्र का शव, पहचान के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित बिजलीघर के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 52 वर्षीय सुरेंद्र निवासी एकता विहार के रूप में की। प्रारंभिक जांच में शराब की लत और प्राकृतिक मौत की आशंका जताई गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने शव उनको सौंप दिया।