कैराना: तितरवाड़ा गांव में मां-बेटी से की गई मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 17, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी फरमाना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसके मकान की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही नसीम उर्फ बिल्ला, समद उर्फ काला, वसीम उर्फ मुनीम और सलीम उसके घर में घुस आए, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके व उसकी बेटी आयशा के साथ मारपीट की, जिस कारण वे घायल हो गईं।