बिहारीगंज: अंचल कार्यालय में जनता दरबार, सभी नौ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
बिहारीगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ अविनाश कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और प्रमाण पत्र से जुड़े मामले शामिल थे। सभी नौ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया।