नारायणपुर: नांगलहेड़ी गांव की जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी का सबब
नारायणपुर क्षेत्र के नांगलहेड़ी गांव में मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।