हरदोई: तीन राज्यों में मिली जीत का जश्न भाजपाइयों ने मनाया, जिलाध्यक्ष ने कहा- विकसित भारत के संकल्प की जीत
Hardoi, Hardoi | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का जश्न भाजपाइयों ने जोरदार ढंग से मनाया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी गई।जिलाध्यक्ष ने इसे विकसित भारत के संकल्प की जीत बताया।