कुशलगढ़: दिल्ली कूच से गूंजा कुशलगढ़: 354 जनजाति बंधु बसों से रवाना, नारों से थर्राया माहौल
कुशलगढ़ में 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल जनजाति संस्कृति समागम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक डॉक्टर वजहीग मइड़ा के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 3 बजे 354 जनजाति बंधु बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक कैलाश राव ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया!