अररिया: बेलवा के समीप जानवर को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, बाइक सवार घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 9, 2024 अररिया के बेलवा के समीप अचानक एक जानवर सड़क पर आने और उसे बचाने के क्रम मे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ अविनाश कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गयी है।