BHU डॉक्टर को किन्नरों का समर्थन, चेंबर में नारेबाजी: हार्ट स्पेशलिस्ट के आमरण अनशन का 14वां दिन
Sadar, Varanasi | May 25, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओमशंकर के आमरण अनशन का आज 14वां दिन है। कार्डियोलोजी डिपार्टमेंट के अपने चेंबर में मरीजों के साथ आज भी धरने पर होते हुए मरीजों को भी देख रहे हैं। प्रोफेसर ओम शंकर के समर्थन में आज महिला संगठन और किन्नर समुदाय भी आ गया। चेंबर में करीब डेढ़ घंटे तक प्रोफेसर के साथ बैठे रहे और भरसक समर्थन दिया।