बाढ़: दुलारचंद यादव हत्याकांड: 150 पुलिसकर्मियों ने अनंत सिंह को आधी रात में 6 गाड़ियों के साथ किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Nov 2, 2025 मोकामा में राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। इसे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे।