गढ़वा: गढ़वा-रंका एनएच पर पचपडवा में जनता एक्सप्रेस बस और ट्रक की भिड़ंत, यात्री बाल-बाल बचे, बस चालक घायल
Garhwa, Garhwa | May 16, 2026 गढ़वा-रंका एनएच 343 पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा स्थित तीखे मोड़ पर जनता एक्सप्रेस बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में बस चालक को हल्की चोटें