बारां: बारां जिला स्थापना दिवस पर मनिहारा महादेव मंदिर में रात्रि को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ
Baran, Baran | Apr 11, 2026 बारां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मनिहारा महादेव मंदिर में शुक्रवार देर रात तक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें 1008 हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती-वंदन का आयोजन किया। हनुमत शक्ति जागरण अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।