सुनारू मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी है। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव के रहने वाले हैं। घायलों में अतुल कुमार, साहिल कुमार, रमेश कुमार,अरविंद कुमार,करण कुमार,अमित कुमार व अन्य शामिल है। अतुल और साहिल की स्थिति चिंताजनक है। पटना रेफर किया गया है।