बाड़ी: बाइकों की भिड़ंत में 3 बच्चों के पिता की हुई मौत, बसेड़ी स्टेट हाइवे की घटना में अन्य 3 युवक भी घायल
Bari, Dholpur | Apr 22, 2026 बाड़ी शहर के बसेड़ी रोड पर बटेश्वर खुर्द गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक दूधिया की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दूधिया को बाड़ी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि निधारा गांव निवासी 35 वर्षीय बेताल पुत्र चिरोंजी लाल गुर्जर दूध कलेक्शन के लिए बटेश