होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई आयोजित कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में एक सप्ताह के भीतर सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, जल जीवन मिशन और आयुष्मान योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।