पूरनपुर: बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में कई वारदातों का हुआ खुलासा
पूरनपुर। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में रंजीत उर्फ जीता निवासी हरिनगर गदनिया, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी विपिन के साथ मिलकर करीब डेढ़ माह पहले मोहल्ला ढका से एक पुरानी मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे काटकर उसके कलपुर्जे बेच दिए।