मोदीनगर: कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन को सूरज नाम का एक लड़का परेशान करता है। आते जाते उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।