मोदीनगर: खिमावती गांव में अपहरण के बाद चार वर्षीय बच्ची की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी, शव खंडहर मकान में छुपाया
बच्ची नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। वह पड़ोस में दुकान से सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन काफी देर भी घर नहीं लौटी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शव के सिर पर गहरी चोट का निशान मिला है। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म जैसी बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। फिलहाल टीमें काम में लगी हैं।