अशोकनगर जिला मुख्यालय सहित तहसील और विकासखंड मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 7 नवंबर को सुबह 9:30 बजे वंदेमातरम का गायन होगा, जिसके बाद सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम अशोकनगर के माधव भवन, पुराना बाजार में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।