गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एडीएम प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना तहसील में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशासन सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें अवैध कब्जे, पैमाइश, चकरोड, बिजली, राशन और पेंशन से जुड़ी कुल 40 शिकायतें शामिल रहीं।