धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के सामने महिला बस कंडक्टर और यात्री के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र में चौपला चौकी के पास चांदपुर डिपो की रोडवेज बस की महिला कंडक्टर के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर महिला कंडक्टर और एक महिला यात्री के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि महिला यात्री ने सड़क पर ही महिला कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट।