श्योपुर: भाजपा नेता ने छेड़छाड़ के मामले को झूठा बताया, पीड़िता की सास आई पक्ष में, निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेनपुरा बस्ती में रहने वाली एक आदिवासी महिला ने भाजपा नेता पूरण आर्य पर छेड़छाड का आरोप लगाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है, जिसमें आरोप लगाने वाली महिला की सास, ननद और देवर ने शनिवार को दोपहर 1 बजे एसपी वीरेन्द्र जैन के पास पहंुचकर आरोपी पूरण आर्य के पक्ष में बयान देते हुए पूरा मामला झूठा बताया हैं