श्योपुर: शहर में मूसलाधार बारिश से उफान पर नदी-नाले; निचली बस्तियों में भरा पानी, ऐतिहासिक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूबा
श्योपुर। शहर सहित अंचलभर में सुबह 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गये और शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। खासकर शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों तक पानी घुस गया,