बालाघाट: धापेवाड़ा में जुआ की शिकायत के शक में युवक पर पाइप और उभारी से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धापेवाड़ा में जुआ की शिकायत करने के शक में एक युवक पर लोहे के पाइप और उभारी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को भेज दिया है।