सीतापुर: सदर तहसील में ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में हुआ जोरदार प्रदर्शन, आंदोलन की दी गई चेतावनी
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील परिसर में ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में स्टांप विक्रेता और बैनामा लेखन के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया और सरकार से पूर्व की ही व्यवस्था लागू किए जाने की मांग करते हुए मांगे ना माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है बैनामा व्यवस्था से जुड़े लोगों को बेरोजगारी का खतरा सता रहा है।