भवनाथपुर: बनारस जाने वाली 30 टन सरिया गबन मामले में भवनाथपुर से तीन गिरफ्तार, पुलिस साथ ले गई
बनारस भेजी जा रही करीब 30 टन सरिया को ट्रक मालिक और चालक की मिलीभगत से बेच देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्वी सिंहभूम जिले के गुरमुरी थाना पुलिस ने भवनाथपुर के अजीत ट्रेडर्स संचालक गुड्डू कुमार यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, सगमा पुतुर निवासी बलवंत यादव के ट्रक पर टाटा से 29.400 टन सरिया लोड कर 3 अप्रैल को बनारस स्थि