बक्स्वाहा: पौड़ी के पास बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल, कलेक्टर से शिकायत के बाद मिली एम्बुलेंस
बकस्वाहा। धरमपुरा से अपने घर कुई जा रहा एक परिवार शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार पौड़ी के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला के कान से खून निकलने लगा और उसकी हालत चिंताजनक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना की सूचना तुरंत एम्बुलेंस को दी गई, ल