मोदीनगर: वैश्य कुटुंभ संस्था द्वारा मोदीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की वैश्य कुटुंभ संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में आसपास की महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच पहुंची। उन्होंने होली मिलन समारोह में आई महिलाओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।