आरा: कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी, पीएमसीएच रेफर
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2024 कारीसाथ स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। जख्मी युवक कोढवा टोला का रहने वाला बताया गया। वो ट्रेन से आरा काम करने आ रहा था तब ही अन्यंत्रित हो कर ट्रेन से गिर गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।