विदिशा नगर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी दोषी, न्यायालय ने सुनाई सजा
विदिशा में साल 2021 में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। मामले में ओम प्रकाश लोधी और रेलवे कर्मचारी जगदीश प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दोनों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी की।पुलिस ने जांच के बाद पुख्ता सबूतों के साथ न्यायालय में चालान पेश किया।