चंदौसी: चंदौसी में संचालित डायलिसिस यूनिट ने किडनी मरीजों को दी बड़ी राहत, 32 मरीजों की जगह अब 57 मरीज देखे जा रहे प्रतिदिन
संभल जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दौसी में संचालित डायलिसिस यूनिट किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। पीपीपी मॉडल के तहत शुरू हुई इस यूनिट में शुरुआत में 2 मशीनें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 8 कर दिया गया है। इनमें 6 सामान्य और 2 हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों के लिए हैं। यूनिट में प्रतिदिन 32 डायलिसिस की क्षमता उपलब्ध है।