परिहार: परिहार के खैरवा स्थित वीणा सेंट्रल स्कूल में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
परिहार प्रखंड अंतर्गत खैरवा गांव स्थित वीणा सेंट्रल स्कूल में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में स्कूल के कमरे में रखे फर्नीचर, किताबें, कागजात तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।