झालरापाटन: थर्मल पावर प्लांट में सुरक्षा गार्ड की मौत, ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन
झालरापाटन स्थित थर्मल पावर प्लांट में सोमवार रात ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। 50 वर्षीय गार्ड सवाई सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाने के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के लुनार निवासी सवाई सिंह पुत्र हनुमत सिंह के रूप में हुई है।