केिशनपुर: थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का घोर अभाव, जान जोखिम में डाल ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री
थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का घोर अभाव, जान जोखिम में डाल ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री किशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है, न ही शुद्ध पेयजल, शौचालय और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध