शिवपुरी नगर: यूपी, पंजाब से लेकर दिल्ली तक खाकी की दौड़: शिवपुरी पुलिस ने देश के कोने-कोने से रिकवर किए ₹30 लाख के मोबाइल।
अगर आपका मोबाइल कहीं गुम या चोरी हो गया है, तो उम्मीद मत छोड़िए! शिवपुरी पुलिस की सायबर सेल ने एक बार फिर आम जनता के चेहरों पर बड़ी मुस्कान बिखेरी है। बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान SP यांगचेन डोलकर भूटिया, ASP संजीव मुले और सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट ने 120 मोबाइल सौंपे।