बरियातु: बारियातू में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,फुलबसिया और टोंटी हेसला बने विजेता
बारियातू प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले इसी मैदान में आयोजित किए गए।अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पीएमश्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय गोनिया और फुलबसिया की टीम आमने-सामने हुई। रोमांचक मुकाबले में फुलबसिया की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।