चंदौसी: चंदौसी में बदायूं चुंगी स्थित निवासी युवक की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मौके पर एएसपी सम्भल कुलदीप कुमार मौजूद
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजे के करीब सनसनीखेज वारदात सामने आई है आईटीआई के सामने पेट्रोल पंप के निकट बदायूं चुंगी निवासी 35 वर्षीय राजेश प्रजापति पुत्र स्वर्गीय मंगल प्रजापति की अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला कर हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।