लवकुशनगर: लवकुशनगर में चलती बस में सीट के लिए बवाल, यात्रियों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 24, 2026
शुक्रवार की शाम 4 बजे एक वीडियो वायरल हुआ है जो लवकुशनगर थाना क्षेत्र का बताया जहां रहा है जिसमें बस के अंदर सीट को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि यात्रियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना विश्राम गृह के पास की बताई जा रही है। किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।