ठाकुरद्वारा: भोजपुर के गोधी हमीरपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत
भोजपुर गांव गोधी हमीरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव गनीमतनगर उर्फ सिहाली निवासी बाइक सवार ताहिर (35) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गांव गनीमतनगर उर्फ सिहाली निवासी ताहिर के परिवार में पत्नी फातिमा के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं।