सिमडेगा: मोहर्रम व रामनवमी के आयोजन पर नई व्यवस्था, सड़कों पर नहीं होंगे मुख्य कार्यक्रम
सिमडेगा: मंगलवार को दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस बार मोहर्रम के मुख्य कार्यक्रम सड़क पर नहीं, बल्कि खैरनटोली मैदान में होंगे। केवल शोभायात्रा सड़क मार्ग से निकलेगी।